{"_id":"295a25fba66e233659d3815d165e1b00","slug":"phd-admission-in-ambedkar-university-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी करने का मौका, 30 दिसंबर आखिरी दिन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीएचडी करने का मौका, 30 दिसंबर आखिरी दिन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Dec 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी गेट स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी इन वूमन एंड जेंडर स्टडीज प्रोग्राम में दाखिले शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। विश्वविद्यालय के मुताबिक, यह प्रोग्राम दो अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें सेंटर फॉर वूमन डेवलपमेंट स्टडीज भी मदद करेगा। कुल छह सीटों के पीएचडी प्रोग्राम में वूमन एंड जेंडर स्टडीज में एमफिल करने वाले छात्र दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एमए में 55 फीसदी अंक और इससे जुड़े कार्यक्षेत्र में दो साल का अनुभव प्राप्त छात्र आवेदन कर सकेंगे। सामान्य वर्ग के छात्रों को आवेदन के लिए 600 रुपये, वहीं आरक्षित वर्ग के छात्रों को 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा।
विज्ञापन
6 जनवरी को प्रवेश परीक्षा केंद्रों के नाम जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा 12 को और इंटरव्यू 16 जनवरी को होगा। दाखिले की पहली सूची 17, जबकि दूसरी 23 जनवरी को जारी होगी। 25 जनवरी को आखिरी दाखिले होंगे।
छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.aud.ac.in पर लॉगइन करना होगा। यहां अपना पीएचडी प्रोग्राम चुनने के बाद अपना ईमेल आईडी लिखना होगा।
रजिस्टर्ड होने के बाद छात्र के ईमेल आईडी पर admissions@aud.ac.in से पासवर्ड आएगा, जिसके आधार पर उसे आगे लॉगइन करना होगा।
आवेदन पत्र में छात्र को पसर्नल डिटेल, क्वालीफाइंग एग्जाम डिटेल समेत अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर छात्र 011-23863743 और 23863740 नंबरों पर ऑफिस टाइम में फोन कर मदद मांग सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले छात्र को अपनी फोटो और हस्ताक्षर का जेपीईजी फॉरमेट बनाना होगा, जो कि 50 केबी व फोटो 200 पिक्सल से अधिक नहीं होना चाहिए।