{"_id":"98e71d701c936518c5ed24b027c2dacc","slug":"pg-first-semester-exams-will-be-from-december-24-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दिसंबर से पहले होगा पीजी सेमेस्टर एग्जाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
24 दिसंबर से पहले होगा पीजी सेमेस्टर एग्जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएस यूनिवर्सिटी ने पीजी सेमेस्टर एग्जाम हर हालत में 24 दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में एग्जाम में देरी न हो।
एग्जाम होते ही 26 दिसंबर तक विषयों के अंक वेबसाइट और हॉर्ड कापी यूनिवर्सिटी के पास भेजें, ताकि समय पर रिजल्ट जारी हो सके।
पीजी सेमेस्टर कोर्स का रिजल्ट कभी भी समय पर जारी नहीं होता। एडमिशन प्रक्रिया लंबी खिंचती है। इसका परिणाम यह होता है कि समय पर कोर्स पूरा नहीं हो पाता।
यूनिवर्सिटी प्रशासन भी देरी से डेटशीट जारी करता है। इन सभी कारणों से स्टूडेंट्स को डिग्री देरी से मिलती है। यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डा. पीके शर्मा के मुताबिक बिगड़े शेड्यूल को ठीक करने के लिए ही यह सब किया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी कॉलेजों को निर्धारित समय के अंदर कोर्स कंपलीट कराना है। यदि उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं भी चलानी पड़े तो वह चलाएं। सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं 24 दिसंबर तक पूरी कराएं।
इसके बाद 26 दिसंबर तक मार्क्स यूनिवर्सिटी में उपलब्ध कराए। रिजल्ट समय पर जारी होगा तो स्टूडेंट्स अन्य कोर्स के लिए किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में अप्लाई कर सकेगा।