फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pg exam in himachal pradesh university

रोल नंबर के बिना भी दे पाएंगे परीक्षा

Sun, 25 May 2014 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 May 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
pg exam in himachal pradesh university

हिमाचल पद्रेश यूनिवर्सिटी की नौ जून से शुरू हो रही पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी से रोलनंबर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स परीक्षा फार्म भरने का प्रमाण परीक्षा केंद्र अधीक्षक को दिखाकर परीक्षा दे सकेंगे। यूनिवर्सिटी ने पीजी के परीक्षार्थियों को यह विशेष सुविधा देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष बैठक हुई। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सिर्फ उन छात्रों को होगी, जिन्होंने विवि की ओर से तय परीक्षा फार्म भरने के शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा फार्म भरे और फीस जमा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे छात्रों को परीक्षा फार्म भरने के बाद उसकी रजिस्ट्री की रसीद, आईपीओ, बैंक ड्राफ्ट की रसीद या  यूनिवर्सिटी के काउंटर पर फीस जमा करवाने की रसीद जैसे दस्तावेज अपने नजदीकी स्थापित किए गए परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को दिखाने होंगे। पहचान पत्र भी दिखाना होगा।


इसके लिए केंद्र अधीक्षकों को अधिकृत कर दिया गया है। स्टूडेंट्स को आखिरी पेपर देने से पहले रद्द किए गए परीक्षा फार्म के कारणों को जानने के बाद उसके लिए आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताओं को पूरा करना होगा।

ऐसा न करने की स्थिति में छात्र का परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने पात्र छात्रों को रोलनंबर और डेटशीट डाक से भेज दी है। डेटशीट विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed