फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PG courses in the application of lower cut-off Announced

LU: कम आवेदन वाले कोर्सेज की कटऑफ जारी

Thu, 14 Aug 2014 03:19 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 03:19 AM IST
विज्ञापन
PG courses in the application of lower cut-off Announced

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए कटऑफ सूची जारी होना शुरू हो गई है। बुधवार को ऐसे कोर्स, जिसमें उपलब्ध सीटों के मुकाबले कम फॉर्म आए हैं, उनकी कटऑफ जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


इन 41 कोर्सेज में सीटों के मुकाबले 40 प्रतिशत से लेकर सीटें के बराबर ही आवेदन आए हैं। ऐसे में यह कोर्स आगे चल पाएंगे या नहीं यह स्टूडेंट्स के एडमिशन लेने पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 18 अगस्त से इन कोर्सेज में दाखिले के लिए फीस जमा करने की व्यवस्था की है। आगे उन कोर्सेज की भी कटऑफ जारी हो जाएगी, जिसमें दाखिले के लिए सीटों के मुकाबले काफी अधिक फॉर्म आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलयू ने जिन कोर्सेज की कटऑफ बुधवार को जारी की है उनमें आचार्य, एडवांस डिप्लोमा इन क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटिक्स, एमए एआईएच एंड आर्कियोलॉजी, एमए एंथ्रोपोलॉजी, एमए अरेबिक, एमए अरब कल्चर शामिल हैं।

इसके अलावा एमए कम्पोजिट हिस्ट्री, एमए क्रिमिनोलॉजी, एमए फ्रेंच, एमए डिफेंस स्ट्डीज, एमए ज्योर्तिविज्ञान, एमए पर्शियन, एमए पापुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट, एमए सांख्यिकी स्वावित्तपोषित, एमए बॉयोस्टेटिटिक्स हैं।


साथ ही एमए वूमेन स्ट्डीज, एमए मॉस कम्युनिकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी एमएससी न्यूट्रिशन एंड हेल्थ, एमएससी फॉर्मास्टिुकल केमेस्ट्री व इसके अलावा पीजी डिप्लोमा कोर्स व प्रोफिशिएंसी कोर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed