फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pg courses fee hiked in lu

अब ज्यादा देनी पड़ेगी पीजी कोर्सेज की फीस

Sat, 03 Aug 2013 11:04 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
pg courses fee hiked in lu

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्सेज की फीस गुपचुप तरीके से बढ़ा दी है। इस शैक्षिक सत्र 2013-14 में परीक्षा शुल्क दोगुना कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके बाद विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में पीजी कोर्सेज के छात्रों को अब ज्यादा फीस देनी होगी। जिन कॉलेजों में पीजी कोर्सेज के दाखिले चल रहे हैं, वे छात्रों से बढ़ी हुई फीस ही वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर कॉलेजों में पूरे साल की फीस एक साथ ली जाती है। ऐसे में छात्रों को एक साथ तीन हजार रुपये तक ज्यादा देने पड़ रहे हैं। इधर, कॉलेजों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आ रहे हैं कम आवेदन
पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए पहले से ही कम आवेदन आ रहे हैं, फीस बढ़ने के बाद कॉलेज प्रशासन परेशान है कि कहीं कुछ कोर्सेज को बंद न करना पड़ जाए। परीक्षा शुल्क की पूरी रकम कॉलेजों को लखनऊ विश्वविद्यालय को देनी होती है।

ऐसे में कॉलेजों को इस बढ़ी हुई फीस का कोई फायदा नहीं होने मिलने वाला है। जयनारायण पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि इस बार उनके यहां फीस बढ़ाई गई है।

अभी यूनिवर्सिटी के वित्त विभाग की ओर से पत्र आया था जिसमें परीक्षा शुल्क को प्रति सेमेस्टर 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। उनके कॉलेज में पूरे साल की फीस एक साथ ली जाती है, इसलिए छात्रों पर एक साथ तीन हजार रुपये ज्यादा का बोझ बढ़ेगा।


कितनी बढ़ी फीस
अभी तक कॉलेज में एमकॉम की प्रति वर्ष फीस 10,460 रुपये थी जो बढ़कर 13,460 रुपये हो गई है। इसी तरह एमए की फीस 7,460 रुपये से बढ़ाकर 10,460 रुपये की गई है।

कालीचरण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एमकॉम व एमए की फीस बढ़ाई गई है। अब एमकॉम की पूरे साल की फीस 13,850 रुपये और एमए की फीस 10,850 रुपये होगी।

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामविशाल त्रिपाठी कहते हैं कि फीस बढ़ोतरी के बारे में पता चला है। अब हम भी इसे लागू करेंगे।

शिया पीजी कॉलेज प्रशासन ने भी परीक्षा शुल्क में प्रति सेमेस्टर 1500 रुपये की बढ़ोतरी की है। यहां भी एमए, एमकॉम, एमएससी कोर्सेज की फीस बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed