{"_id":"42542595d2df053b9b156b3e614020a2","slug":"pg-application-date-extended-in-lu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू में पीजी आवेदन की अंतिम तिथि 15 ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू में पीजी आवेदन की अंतिम तिथि 15
शैलेष अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में पीजी और एमफिल कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. वाइके शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पूरे कर लिए हैं उनके डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन शनिवार से होगा।
प्रो. शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी यदि लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक है तो उसे केवल कैटेगरी, वेटेज आदि के प्रमाण पत्र लाने होंगे।
जबकि अन्य विश्वविद्यालयों के अभ्यर्थियों को साथ में स्नातक की मार्कशीट भी दिखानी होगी। वेरिफिकेशन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग में होगा।
जो अभ्यर्थी किसी वजह से खुद वेरिफिकेशन के लिए नहीं आ सकते उनके अभिभावक बच्चे के डॉक्यूमेंट ले जाकर वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
शुक्रवार तक कुल 2599 अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा कर चुके थे जबकि 1155 अभ्यर्थियों ने आवेदन पूरे कर लिए।