{"_id":"e32dc0d4ca384e82f4ca48e5fd2738da","slug":"petroleum-students-struggle-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत गया पेट्रोलियम के छात्रों का 'संघर्ष'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जीत गया पेट्रोलियम के छात्रों का 'संघर्ष'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
शाम को बैठक के बाद मामला हल कर लिया गया। विवि के जिम में एक छात्र की मौत के बाद छात्रों की ओर से चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठ रही है। बृहस्पतिवार सुबह छात्रों ने विवि परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस बीच एबीवीपी नेता आशीष बहुगुणा भी छात्रों के पक्ष में पहुंच गए।
पढ़ें, अब नहीं होंगे बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर
विज्ञापन
विवि प्रबंधन ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की तो कई मांगे ऐसी सामने आईं, जो सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। कुछ और मांगों पर विवि ने 30 सितंबर तक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। विवि के निदेकश अरुण ढांड ने बताया कि छात्रों की मांगों पर बेहद संजीदगी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
निजी हॉस्टलों में मेडिकल सुविधा, दो एंबुलेंस के लिए रात्रि में दो ड्राइवर, मेडिकल इंश्योरेंस नेटवर्क में सिनर्जी हॉस्पिटल को शामिल किए जाने और कैंपस में मौजूद मेडिकल स्टोर में दवाओं की संख्या बढ़ाने पर 30 सितंबर तक अमल कर लिया जाएगा। निजी हॉस्टल उनके अंतर्गत नहीं आते लेकिन मेडिकल सुविधा के लिए जल्द ही उनके साथ एक बैठक की जाएगी।