फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pen drive formula hit in delhi university.

डीयू: SOL में हिट हुआ पेन ड्राइव फॉर्मूला

Thu, 21 Aug 2014 09:07 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
pen drive formula hit in delhi university.

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में माइक्रोचिप और पेन ड्राइव में स्टडी मेटीरियल देने की सुविधा हिट साबित हो रही है। पहली बार शुरू किए गए इस प्रयोग को छात्रों ने हाथों हाथ लिया है।

विज्ञापन


एसओएल में दाखिला लेने वाले करीब 25 फीसदी छात्रों ने इसकी मांग की है। खास बात यह है कि इस तरह से स्टडी मेटेरियल लेने पर एसओएल प्रशासन फीस में 150 रुपये की छूट प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसओएल प्रशासन दाखिले के दौरान आवेदन के समय से ही छात्रों से इस बात का डाटा एकत्र कर रहा है कि उन्हें नोट्स की हॉर्डकॉपी (कागजों पर छपी पाठ्य सामग्री) चाहिए या फिर सॉफ्टकॉपी (पैन ड्राइव व माइक्रोचिप में)।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिए जा रहे हैं लेक्चर के वीडियो

pen drive formula hit in delhi university.

खास बात यह है कि सॉप्टकॉपी के साथ छात्रों को पेन ड्राइव या माइक्रोचिप में लेक्चर के वीडियो भी दिए जा रहे हैं। इससे न केवल पढ़ाई इंटरैक्टिव बनेगी बल्कि उन्हें स्टडी मेटेरियल को इधर उधर ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

एसओएल अधिकारियों के मुताबिक छात्र इस सुविधा में रुचि दिखा रहे हैं। अब तक एसओएल में अस्सी हजार दाखिले हो चुके हैं।

जिसमें से लगभग 25 फीसदी से अधिक छात्रों ने तक पेन ड्राइव व माइक्रोचिप के जरिये पाठ्य सामग्री हासिल करने की मांग की है। एसओएल में अभी दाखिला प्रक्रिया जारी है लिहाजा यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed