फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pec fest starts today in chandigarh

फार्मूला वन रेस कार देखनी है तो पेक फेस्ट में आइए

Thu, 07 Nov 2013 09:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Nov 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
pec fest starts today in chandigarh

नार्थ रीजन के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में शुमार यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) का सालाना फेस्ट शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


आठ से 10 नवंबर तक चलने वाला फेस्ट इस बार काफी अलग होगा। ट्राइसिटी के युवाओं को पेक फेस्ट में एक तरफ 2 करोड़ से अधिक कीमत की फार्मूला वन रेस कार दिखेगी तो दूसरी तरफ मिस इंडिया भी पेक फेस्ट में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


पेक फेस्ट में पहली बार शामिल फार्मूला वन रेस कार वीरवार को कैंपस में पहुंच गई।

सहारा की इस कार को देखने के लिए युवाओं में जबर्दस्त क्रेज है। नोएडा रेस कोर्स में शामिल हुई इस रेसिंग कार के साथ पेक फेस्ट में एफ-1 पिट स्टॉप प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें टीमों को कम से कम समय में गाड़ी के टायर बदलने होंगे। आईआईटी दिल्ली, कानपुर के अलावा साथ लगते राज्यों से भी काफी टीमें पेक फेस्ट में हिस्सा लेंगी। तीन दिन तक 50 से अधिक इवेंट आयोजित किए जाएंगे।


मिस इंडिया करेंगी जज
देश की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता फैमिना मिस इंडिया 2013-14 के रीजनल राउंड के फाइनल की तीन कैंडीडेट का चुनाव शुक्रवार को पेक फेस्ट में होगा।

2012 की मिस इंडिया और पेक की छात्रा तान्या मिश्रा इवेंट की जज होंगी। पहली बार पेक में इस स्तर की ब्यूटी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

पंद्रह के करीब टीमों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4 बजे मिस और मिस्टर पेक फेस्ट का पहला राउंड होगा

फैशन शो होगा आकर्षण का केंद्र
पेक फेस्ट की पहली शाम रंगारंग कार्यक्रमों से भरी होगी। शाम सात बजे से डांस कंपीटीशन होगा। इसके बाद फैमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट के लिए मुकाबला होगा।

इसके अलावा पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी भी फेस्ट में पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे पेक फेस्ट में ग्रीन मैराथन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

विद्यार्थी सुखना लेक तक पर्यावरण को बचाने का जागरूकता अभियान चलाएंगे।

फेस्ट से पहले रोड शो
वीरवार सुबह पेक के विद्यार्थियों ने पेक फेस्ट से पहले रोड शो किया। वीजे बानी ने इसे रवाना किया। चालीस गाड़ियां और 80 से अधिक टू व्हीलर पर निकले लड़के और लड़कियों ने सेक्टर-11 गवर्नमेंट कालेज, जीसीजी-11 और डीएवी कालेज-10 के युवाओं को पेक फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न कालेजों में पोस्टर भी बांटे। फेस्ट कार्डिनेटर प्रीत मान ने बताया कि दो साल बाद रोड शो आयोजित किया गया है।

उधर वीरवार शाम को पेक डायरेक्टर डा. मनोज कुमार अरोड़ा ने गुब्बारे छोड़ कर विधिवत रूप से पेक फेस्ट के शुरुआत की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed