{"_id":"18b1e5fddfa66ffbd641ac9c22aa0802","slug":"pcs-preliminary-examination-centers-will-be-92-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 92 केंद्रों पर होगा PCS प्री-एग्जाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गाजियाबाद में 92 केंद्रों पर होगा PCS प्री-एग्जाम
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन अगस्त को गाजियाबाद में 92 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
पीसीएस-प्री में इस बार पंजीकृत 43650 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सात जोनल और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
पीसीएस-प्री परीक्षा तीन अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे और दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे दो पालियो में संपन्न होगी। परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विमल कुमार शर्मा ने केंद्र व्यवस्थापकों, प्राचार्यों और अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों पर बिजली, पानी, सिटिंग सहित मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए। आयोग के निर्देशानुसार संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के लिए सील्ड पैकेट्स को कोशागार के डबल लॉक से प्राप्त कर पुलिस सुरक्षा में केंद्र पर्यवेक्षक व प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास फोटो स्टेट की दुकानें संचालित नहीं होंगी। परीक्षा के समय से आधे घंटे पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
बैठक में सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी, एडीएम वित्त जमीर आलम, एडीएम प्रशासन उदय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार, एसपी सिटी शिवहरि मीणा, डीआईओएस राजसिंह यादव, बीएसए डॉ. प्रवेश यादव सहित आदि लोग मौजूद थे।
जिले के अभ्यर्थियों का सहारनपुर पड़ा केंद्र
पीसीएस-प्री परीक्षा में शामिल होने वाले गाजियाबाद और हापुड़ के अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। आयोग की ओर से दोनों जिलों के अभ्यर्थियों का केंद्र सहारनपुर में डालने के कारण अभ्यर्थियों की मुश्किल बढ़ गई है।
सहारनपुर में पिछले दिनों हुए दंगों और कर्फ्यू के कारण अभ्यर्थियों को भय बना हुआ है। कई अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ने का मन बना रहे हैं।