{"_id":"1c904507223cb2f540e6fbcc32b09ceb","slug":"pcs-j-exam-result-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस जे प्री का रिजल्ट घोषित, जुलाई में मेन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीसीएस जे प्री का रिजल्ट घोषित, जुलाई में मेन
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा 2014 का परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा के लिए 183 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा 15 फरवरी 2015 को कराई गई थी। परीक्षा परिणाम के साथ ही आयोग ने कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए।
विज्ञापन
अनारक्षित अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स 162.50, अनारक्षित/उत्तराखंड महिला के 132.75, अनुसूचित जाति के 65, अनुसूचित जाति/उत्तराखंड महिला के 71, अनुसूचित जनजाति के 78 और अनुसूचित जनजाति/उत्तराखंड महिला के कट ऑफ मार्क्स 52.25 रहे। आयोग सचिव एसएन पांडेय के मुताबिक मुख्य परीक्षा इसी साल जुलाई में प्रस्तावित है।
विज्ञापन