{"_id":"0e9851211425e84e1a481d7c7669fdde","slug":"pat-exam-on-17-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आई PAT परीक्षा, डाऊनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आई PAT परीक्षा, डाऊनलोड करें एडमिट कार्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 10 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड 17 मई को बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद छात्र परीक्षा में बैठ सकते हैं। बोर्ड के उपसचिव रणधीर सिंह ने बताया कि कुछेक उम्मीदवारों ने बैंक में भरी गई फीस की डिटेल आवेदन पत्र में सही नहीं भरी है।
विज्ञापन
फीस का कॉलम खाली रखे जाने के कारण तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उनकी फीस मान्य नहीं की है। ऐसे उम्मीदवारों को बार-बार सूचित भी किया गया था। उम्मीदवारों ने फीस का ब्योरा सही तरीके से नहीं दिया है। अब इन उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। वे 13 मई को सायं 5 बजे तक पैसों की अदायगी की डिटेल बोर्ड के कार्यालय में आकर जमा करवाएं।
विज्ञापन
इसके बाद ये उम्मीदवार भी परीक्षा दे सकेंगे। या फिर उम्मीदवार चालान की स्कैन कापी बोर्ड की ईमेल hptechboar@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके बाद फीस की मान्यता पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही छात्रों के एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा अपीयर होने वाले छात्रों का ब्योरा प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन