{"_id":"f233f77edad3888b5043d9e584f5ac95","slug":"passing-marks-enough-to-avail-admission-in-polytechnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"35% वालों को भी मिलेगा पॉलीटेक्निक में दाखिला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
35% वालों को भी मिलेगा पॉलीटेक्निक में दाखिला
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Aug 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल परीक्षा में 35 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र पॉलीटेक्निक की खाली रह गई सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
शिक्षण सत्र 2013-14 के लिए निजी व अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थाओं में काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों पर सीधे प्रवेश को लेकर प्रक्रिया तय कर दी गई है।
विज्ञापन
शासनादेश के अनुसार एआईसीटीई द्वारा निर्धारित हाईस्कूल परीक्षा में 35 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थी निजी व अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थाओं में सीधे प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
प्रक्रिया के अनुसार संस्थाएं रिक्त सीटों की सूचना देते हुए सीधे प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करेंगी। इसके बाद हाईस्कूल के विज्ञान व गणित के प्राप्तांकों के आधार पर अवरोही क्रम में सूची बनाई जाएगी। इसी क्रम में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों की ऐसी तैयार की गई सूची व प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची संस्था की वेबसाइट पर आम लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थाओं को यह सूची प्राविधिक शिक्षा विभाग को भी सौंपनी होगी।
छात्रों को आवेदन पत्र प्राप्ति की रसीद भी दी जाएगी।