फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   part time job in government school.

इंग्लिश अच्छी है तो पार्टटाइम जॉब के लिए हो जाएं तैयार

Mon, 17 Nov 2014 11:03 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Nov 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
part time job in government school.

इंग्लिश अच्छी है और पार्टटाइम जॉब चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। शिक्षा विभाग के उन्नति कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में इसी महीने आउटसोर्सिंग से 750 अनुदेशकों की नियुक्ति होने जा रही है। यह नियुक्तियां सिर्फ तीन महीने के लिए होंगी।

विज्ञापन


सिर्फ तीन महीने के लिए होंगी नियुक्तियां
अनुदेशक सरकारी स्कूलों में नौवीं और दसवीं के छात्रों को इंग्लिश पढ़ाएंगे। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है जहां पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस कार्यक्रम को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाई जाती है, लेकिन फिर भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे पिछड़ जाते हैं। इसलिए अनुदेशकों की नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए निविदा आमंत्रित किए जाने के बाद नोएडा की आईएल एंड एफएस फर्म को नियुक्तियों का ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अनुदेशक एक दिसंबर से पढ़ाना शुरू करेंगे। सुगम और दुर्गम स्कूलों में अनुदेशकों को अलग-अलग मानदेय पर रखा जाएगा।

रोजाना एक घंटे पढ़ाई
अनुदेशकों की नियुक्ति तीन महीने के लिए होगी। अनुदेशक हर रोज स्कूल से पहले या छुट्टी के बाद एक घंटे बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाएंगे। योजना सफल रही तो बाकी स्कूलों में भी योजना को लागू किया जाएगा।


शैक्षिक योग्यता
अनुदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी को अंग्रेजी में दक्ष होना चाहिए। कान्वेंट स्कूलों से पढ़े युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।

मानदेय
दुर्गम स्कूलों में अनुदेशकों को 12500 रुपए और सुगम स्कूलों के अनुदेशकों को साढ़े आठ हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा।

प्रदेश में एक दिसंबर से कक्षाएं शुरू होंगी, अगले सप्ताह सरकार से एमओयू होना है। इसके बाद नियुक्तियां शुरू कर दी जाएंगी।
- रमेश पेटवाल, रिजनल हेड आईएल एंड एफएस

इन जिलों के इतने स्कूलों में होगी नियुक्ति
जनपद - सुगम - दुर्गम
अल्मोड़ा - 06 - 84
बागेश्वर - 03 - 26
चमोली - 09 - 55
चंपावत - 04 - 26
देहरादून - 60 - 05
पौड़ी - 20 - 78
हरिद्वार - 34 - 0
नैनीताल - 43 - 19
पिथौरागढ़ - 04 - 62
रुद्रप्रयाग - 09 - 32
टिहरी - 14 - 78
ऊधमसिंह नगर - 39 - 0
उत्तरकाशी - 05 - 35

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed