फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parents will now besieged DPSG

पैरेंट्स आज करेंगे डीपीएसजी का घेराव

Tue, 15 Apr 2014 01:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 15 Apr 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
Parents will now besieged DPSG

डीपीएसजी सोसाइटी से जुड़े तीनों स्कूलों में फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों ने आरपार का मोर्चा खोल दिया है। पहले हस्ताक्षर अभियान, बातचीत और कैंडल मार्च बेअसर रहने पर डीपीएसजी, डीपीएसजी वसुंधरा और डीपीएसजी इंटरनेशनल के अभिभावक मंगलवार सुबह नौ बजे डीपीएसजी मेरठ रोड का घेराव करेंगे।

विज्ञापन


पैरेंट्स एसोसिएशन के अनुसार, फीस में 42 फीसदी की बढ़ोतरी और ट्यूशन फीस में 10 प्रतिशत डीए लगाने से अभिभावकों में उबाल है। प्रदर्शन में तीनों स्कूलों के हजारों अभिभावकों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन


पांच साल में फीस हो जाएगी दोगुनी
अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में ट्यूशन फीस में सीधे 42 प्रतिशत की वृद्धि की है। ट्यूशन फीस में 10 फीसदी डीए लगाया है। इसमें ट्रांसपोर्ट फीस मिलाने पर पहली तिमाही फीस 32295 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर ट्रांसपोर्ट फीस के पूरे साल की फीस 90520 होगी। इसी स्लैब को काउंट करें तो अगले पांच साल में फीस दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि वापस न होनेे तक आंदोलन जारी रहेगा।

सिर्फ डीए से होगी 7 करोड़ की कमाई
अभिभावकों में सबसे ज्यादा विरोध ट्यूशन फीस में 10 फीसदी डीए को लेकर है। डीपीएसजी में नए फीस स्लैब में एक साल में एक बच्चे के 17920 रुपये डीए होगा। डीए के डीपीएसजी मेरठ रोड के कुल 3904 बच्चों से गुणा करे तो कुल डीए की रकम लगभग सात करोड़ होगी, जबकि स्कूल की साइट के अनुसार शिक्षकों का एक माह का वेतन 75 लाख है। 12 महीने में वेतन नौ करोड़ है।


पैरेंट्स एकजुट
स्कूल में नए सत्र की शुरुआत व फीस भरने के लिए अभिभावकों के पास 20 अप्रैल तक का समय है। अभिभावकों ने फीस वृद्धि वापस न लेने तक फीस जमा नहीं करने की अपील की है।

अभिभावकों ने फेसबुक पर dpsfeeshike पेज तैयार किया है। जिस पर अभिभावकों को आंदोलन से लेकर हर दिन की रणनीति से अवगत किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed