फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   parents can know child activity in school.

अब घर बैठे पता चलेगी स्कूल में बच्चे की हर हरकत

Sat, 20 Feb 2016 08:33 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Feb 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
parents can know child activity in school.

देश के केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक अब घर बैठकर ही अपने बच्चों की पूरी रिपोर्ट हासिल कर सकेंगे। डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत केंद्रीय विद्यालयों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में सभी केवि में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी विधिवत शुरुआत होने के बाद अभिभावक अपने बच्चे की प्रतिदिन की रिपोर्ट वेबसाइट पर देख सकेंगे। हर बच्चे का एक डाटा बेस बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


केवि अपर कैंप में केविएस की ओर से दून संभाग का ‘केविशाला दर्पण’ नाम से प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत 51 केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों, कंप्यूटर शिक्षकों और अन्य शिक्षकों को यह जानकारी दी जा रही है कि कैसे वह बच्चे का पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


केविएस के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव के मुताबिक हर बच्चे की एक आईडी अभिभावक के पास होगी। इस आईडी और पासवर्ड को वेबसाइट पर एंटर करने के बाद वह अपने बच्चे की हाजिरी से लेकर पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के स्कूल बंक करते ही चल जाएगा पता

parents can know child activity in school.

उनका बच्चा किस दिन स्कूल बंक कर रहा है, इसकी जानकारी भी उन्हें यहीं से मिल जाएगी। केवि अपर कैंप की प्राचार्य रीता इंद्रजीत ने बताया कि डिजिटल इंडिया की इस मुहिम के तहत एडमिशन, मार्कशीट से लेकर शिक्षण की सभी गतिविधियां डिजिटल हो रही हैं।

कार्ड पंच करने से मिलेगी एंट्री
केंद्रीय विद्यालय में इस मुहिम के तहत हर छात्र को एक पंचिंग कार्ड भी दिया जाएगा। छात्र को स्कूल में तभी एंट्री मिलेगी, जब वह बाहर लगी बायोमीट्रिक मशीन में पंचिंग करेगा। इसकी पूरी रिपोर्ट आसानी से वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी। राज्य में पहली बार किसी सरकारी स्कूल में यह शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed