फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   paper leak through whatsapp

डीएवी में फिर हुआ हंगामा

Wed, 28 Aug 2013 10:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Aug 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
paper leak through whatsapp

वाट्स एप से हुई हाईटेक नकल के मामले में एनएसयूआई ने मंगलवार को भी देहरादून के डीएवी कॉलेज में हंगामा किया।

विज्ञापन


हंगामे की वजह से एलएलबी काउंसिलिंग बाधित होने से एडमीशन के लिए पहुंचे छात्र परेशान दिखे। सोमवार को भी हंगामे की वजह से काउंसिलिंग नहीं हो पाई थी।

पढ़े, डीएवी में हाईटेक नकल का मामला गरमाया

मंगलवार को भी भारी संख्या में छात्र काउंसिलिंग के लिए पहुंचे, लेकिन एनएसयूआई के विरोध के चलते काउंसिलिंग रोक दी गई। एनएसयूआई नेता भूपेंद्र नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और इसके बाद ही एडमीशन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इसके अलावा भूपेंद्र नेगी ने कहा कि छात्रों को आईकार्ड मिलने में परेशानी हो रही है। ओएमआर शीट में सामने आ रही छोटी गलतियों के लिए छात्रों को दोबारा कॉलेज बुलाए जाने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े, छात्र नेताओं ने की ड्रॉइंग रूम 'मार्केटिंग'

प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि अब एलएलबी की काउंसिलिंग चुनाव के बाद 9, 10 और 11 सितंबर को होगी। विरोध करने वालों में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार, शिवेश बहुगुणा, श्याम सिंह चौहान, प्रकाश गिरी, विनीत प्रसाद भट्ट, सूरज रमोला, मोहित रावत, आयुष गुप्ता और दीपक बिष्ट आदि शामिल रहे।

दाखिलों की संख्या पहुंची 22 हजार
डीएवी कॉलेज में मंगलवार को सभी विषयों में दाखिले समाप्त हो गए। अंतिम दिन बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष सहित कई कोर्स में दाखिले हुए। करीब एक बजे एडमीशन फॉर्म समाप्त हो जाने की वजह से कुछ देर छात्र परेशान रहे।

बाद में केंद्रीय कार्यालय से फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए। अंतिम तिथि तक कॉलेज में दाखिलों की संख्या 22 हजार पार कर गई।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed