फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   paper leak by whatsapp

'वाट्स एप' के बवाल में डीएवी

Thu, 22 Aug 2013 07:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Aug 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
paper leak by whatsapp

देहरादून के डीएवी कॉलेज में वाट्स एप से हुए पेपर लीक मामले में अब कॉलेज प्रशासन ही घिरता नजर आ रहा है। यह कॉलेज पहला ऐसा कॉलेज बन गया है, जो कि एक प्रवेश परीक्षा में लीक हुए पेपर की सबूतों सहित खबर मीडिया में सामने आने के बावजूद जांच में आनाकानी कर रहा है।

विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन की ओर से तीन दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक जांच की दिशा में एक कदम भी नहीं बढ़ाया जा सका है। डीएवी में 18 अगस्त को लॉ की प्रवेश परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के बाद ही पेपर ‘वाट्स एप’ से बाहर आ गया था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सभी सबूतों के साथ मामला प्रकाशित किया। पहले दिन से ही कॉलेज प्रशासन मामले पर ढीला रवैया अपनाए हुए है। तमाम पाबंदियों के बावजूद मीडिया में प्रश्न पत्र के फोटो प्रकाशित होने के बावजूद प्रशासन ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर रोक या जांच की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने घेराव किया तो कॉलेज स्तर या एसएसपी से जांच के बजाए सीधे डीजीपी को छात्रों द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर जांच का पेच कॉलेज फंसा दिया।

सबसे पहला सवाल तो यह उठ रहा है कि यदि प्रश्न-पत्र की फोटो बाहर आई थी तो कॉलेज प्रशासन को अपनी निष्पक्षता दिखाने के लिए रिजल्ट प्रक्रिया पर रोक लगाकर जांच शुरू करनी चाहिए थी, लेकिन प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने लिखित शिकायत का बहाना बना लिया।

दूसरे दिन छात्रसंघ महासचिव नितिन चौहान ने लिखित शिकायत कर मामले की जांच की मांग की, लेकिन कॉलेज प्रशासन आनाकानी कर रहा है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed