{"_id":"ff754a4194d274c592941a1d0d46f9c2","slug":"paper-checking-from-1st-september-in-himachal-pradesh-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से चैक होंगे सेकेंड सेमेस्टर के पेपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पहली से चैक होंगे सेकेंड सेमेस्टर के पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Aug 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विवि रूसा प्रथम सत्र का परीक्षा परिणाम तैयार करने के साथ ही एक सितंबर से दूसरे सत्र की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य शुरू करेगा। प्रदेश के 23 कॉलेजों में स्थापित मूल्यांकन केंद्रों पर एक सितंबर से यह कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
एक सप्ताह में उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विवि की छह अगस्त को हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक में लिए फैसले और एचपीयू के दिशा-निर्देशों के मुताबिक यह निर्णय लिया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र उत्तर पुस्तिकाएं भिजवाने से पूर्व हर तरह के विवादित या फिर अधूरी प्रक्रिया वाले मामलों को सेटल करवाना होगा।
विज्ञापन
रोलनंबर जेनरेट करने, परीक्षा के विषय के साथ ऑनलाइन ब्योरा भेजने जैसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेजों में एक्टिविटी वीक के दौरान मूल्यांकन कार्य होना है। इसमें कॉलेजों से शिक्षक तैनात किए जाएंगे। हालांकि, कॉलेजों ने भी पहले सत्र का परिणाम तैयार करने में आई दिक्कतों को देखते हुए दूसरे सत्र में अपीयर छात्रों का ब्योरा और इससे संबंधित ऑनलाइन रिकॉर्ड भेज दिया है।
विज्ञापन
इससे विवि को उम्मीद है कि दूसरे सत्र का परिणाम जल्द तैयार कर घोषित किया जाएगा। दूसरे सत्र की परीक्षा में प्रदेश के 119 से अधिक कॉलेजों में तीस हजार से अधिक छात्र बैठे थे।
आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे : कौशल
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि हाई पॉवर कमेटी के फैसले के मुताबिक एक सितंबर से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार केंद्र अधीक्षक और कॉलेज उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्र भेजने से पूर्व खामियों को दूर करेंगे। कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट को तैयार करने और भेजने को भी कहा गया है।
सितंबर के पहले हफ्ते में एक्टिविटी वीक
तय शेड्यूल के मुताबिक एक सितंबर से एक सप्ताह तक कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल आयोजन जैसी अन्य गतिविधियां होंगी। इस दौरान कॉलेज शिक्षकों को मूल्यांकन की आवश्यक ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।