फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   paper cancealed due to cheating

LU: रद्द हो गई 94 नकलचियों की परीक्षा

Wed, 11 Sep 2013 08:28 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Sep 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
paper cancealed due to cheating

लखनऊ विश्वविद्यालय में नकल करने के आरोप में बीकॉम और बीएससी की वार्षिक

विज्ञापन
परीक्षा में पकड़े गए 94 छात्रों की पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई है।

यह फैसला लविवि की नकल विरोधी जांच कमेटी ने सुनाया है। इसके तहत बीकॉम में 54 और बीएससी में 40 छात्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है।


लविवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि इन छात्रों को नकल के आरोप में पकड़ा गया था और जांच कमेटी के सामने सुनवाई के बाद इन्हें दोषी पाया गया है। अब इन छात्रों को अपनी कक्षाओं में दोबारा पढ़ना होगा।


नकल विरोधी जांच कमेटी ने बीकॉम तृतीय वर्ष में 18, बीकॉम द्वितीय वर्ष में 18 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 18 छात्रों की परीक्षा रद की गई है।

वहीं, बीएससी तृतीय वर्ष में चार, बीएससी द्वितीय वर्ष में आठ और बीएससी प्रथम वर्ष में 28 छात्रों पर नकल करने का आरोप सिद्ध हुआ है।

प्रो. अहमद के अनुसार लविवि के नकल विरोधी अध्यादेश में नकल के आरोप में पकड़े जाने पर संपूर्ण परीक्षा रद्द करने का नियम है।


इधर, लविवि में एमफिल के आठ कोर्सेज की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। ये सूची www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed