{"_id":"8fe4108cca05c8c6e3c657623238aa5c","slug":"panchkula-mission-admission-know-here-about-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में भी मिशन एडमिशन शुरू, जान लिजिए स्कूलों को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंचकूला में भी मिशन एडमिशन शुरू, जान लिजिए स्कूलों को
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी और प्ले-वे में दाखिले की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शहर के टॉप स्कूलों में दाखिले का मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। एक-एक सीट के लिए भाग दौड़ लगी रहेगी।
विज्ञापन
वहीं पंचकूला के टॉप के 10 स्कूलों में कुल 800 सीटें हैं। पिछले साल भी 800 सीटों पर कुल 4285 आवेदन फार्म भरे गए थे। लगभग सभी स्कूलों में दिसंबर के पहले हफ्ते से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और कई स्कूलों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
इन स्कूलों में ये खास
सेक्टर-20 गुरुकुल स्कूल: बसें जीपीसीएस से लैस
सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल स्कूल में स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिहाज से बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इसमें स्कूल अधिकारी किसी भी समय स्कूल की बस की लोकेशन चेक कर सकते हैं। रोजाना जब स्कूल बस बच्चों को ड्रॉप करने वाली होती है तो पैरेंट्स को एसएमएस अलर्ट भेजा जाता है। स्टूडेंट्स को स्कूल की तरफ से उनका पसंदीदा लंच दिया जाता है। स्कूल में फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी है। इसके अलावा स्कूल की अपनी वेबसाइट है जिस पर पूरे साल की एक्टिविटिज शेयर की जाती हैं।
विज्ञापन
सेक्टर दो सतलुज पब्लिक स्कूल: हिमशिखा तक बस सर्विस
सेक्टर-2 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए हिमशिखा तक स्कूल बस सर्विस उपलब्ध है। वहीं बेहतरीन पुस्तकालय उपलब्ध है। क्रिकेट में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए क्रिकेट अकादमी भी है और समय पर कई टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।
सेक्टर-16 ब्लू बर्ड स्कूल: बच्चों के थ्रीडी लैब
सेक्टर 16 स्थित ब्लू बर्ड हाई स्कूल में बच्चों के लिए 3डी लैब बनाई गई है। बच्चों को इंफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी के तहत 3डी ग्लास के साथ बच्चों को एजुकेशन दी जाती है। वहीं स्टूडेंट्स के लिए बसों की बेहतर सुविधा उपलब्ध है।
सेक्टर-9 सॉपिंस स्कूल: क्लास में लॉकर की सुविधा
सेक्टर नौ स्थित सॉपिंस स्कूल के हर कक्षा में लॉकर की सुविधा है। इसके अलावा ऑडिटोरियम और मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कोर्ट भी तैयार किए गए हैं, ताकि बच्चों खेलों में अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन का सके। वहीं समय-समय पर स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं।
द ब्रिटिश स्कूल: एप से मिलेगी जानकारी
द ब्रिटिश स्कूल सेक्टर 8 व 12 के डायरेक्टर संजय सेठी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्कूल की ओर से एक एप लांच किया जा रहा है। इससे स्कूल प्रशासन सभी स्टूडेंट्स के पैरेंट्स के साथ जुड़ा रहेगा। इस एप से स्कूल से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
वहीं स्कूल में होने वाले सभी कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के बारे में पैरेंट्स को नोटिफिकेशन मिल जाएगा। यह एप्प गुगल प्ले स्टोर से स्कूल के बच्चों के अभिभावक आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।