फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat Sahayak Recruitment in himachal pradesh

शुरू हुई पंचायत सहायकों की भर्ती, आप भी करें आवेदन

Fri, 15 May 2015 08:34 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Sahayak Recruitment in himachal pradesh

हिमाचल के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पंचायत सहायक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायत सहायक के लिए 13 से 27 मई तक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। पंचायत सहायकों के 280 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 जून को होगी।

विज्ञापन


ये भर्ती जिलावार की जाएगी। पंचायतीराज विभाग में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आवेदन मांग लिए हैं। इसके लिए जमा दो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन ही जमा होगी फीस

Panchayat Sahayak Recruitment in himachal pradesh

आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। ऑनलाइन भरे गए फार्म की कॉपी डाउनलोड कर स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजनी होगी। इसमें हस्ताक्षर के साथ फोटो भी लगेगी। एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जा सकते हैं।

लिखित परीक्षा 85 नंबर की होगी। लिखित परीक्षा के 15 दिन बाद प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित समिति अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगी। साक्षात्कार के लिए एक पद पर 5 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

इस तरह करें आवेदन

Panchayat Sahayak Recruitment in himachal pradesh

सरकार पंचायत सहायकों की भर्ती नए सिरे से करवा रहा है। ज्यादा आवेदन, जाली दस्तावेजों और बिना लिखित परीक्षा के विवाद के चलते कुछ महीने पहले पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी।

इसके लिए 60 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए थे। पहले आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी अब नए सिरे से अप्लाई करना होगा। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने बताया कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed