{"_id":"c2d50b02732be518540d74954e9deff9","slug":"other-colleges-voice-will-be-heard-on-du-community-radio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के कम्यूनिटी रेडियो पर सुनाई देगी और कॉलेजों की आवाज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू के कम्यूनिटी रेडियो पर सुनाई देगी और कॉलेजों की आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Oct 2015 04:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों को कम्युनिटी रेडियो से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। डीयू का आईपी कॉलेज ऐसा पहला कॉलेज बन गया है, जिसे डीयू कम्युनिटी रेडियो (डीयूसीआर) से जोड़ा गया है। अब जल्द ही अन्य कॉलेजों को भी इस रेडियो से जोड़ा जाएगा। भविष्य में रेडियो को इंटरनेट के साथ पूरे विश्व में सुना जा सकेगा। डीयू समेत सभी कॉलेजों की जानकारी और उनके प्रोग्राम सुने जा सकेंगे।
विज्ञापन
डीयू के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह ने सोमवार को आईपी कॉलेज में ऑडियो लिंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज के स्टूडियो से एक कार्यक्रम के जरिये छात्रों से बातचीत की। उन्होंने एकता के लिए कॉलेजों का आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि रेडियो एक सशक्त और व्यापक माध्यम है।
विज्ञापन
इससे छात्र देश के सभी पहलुओं को एक साथ ला सकते हैं। उन्होंने छात्रों को नाटक, शैक्षिक व खेल से जुड़े कार्यक्रमों को तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह इस विश्वास के साथ आगे बढ़े कि यदि आप डीयू को समझते हैं तो भारत को समझने में सक्षम हो जाएंगे। बता दें कि कुलपति का कार्यकाल बुधवार (28 अक्तूबर) को समाप्त होने जा रहा है।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि कॉलेजों को डीयू रेडियो से जोड़ना उनका सपना है, जो कि कॉलेजों व छात्रों की अधिक भागीदारी के साफ सफल होगा। तकनीकी तौर पर मेरे सहयोगियों ने सब कुछ तैयार कर लिया है, लेकिन जब तक छात्र इसमें अपनी भूमिका नहीं निभाते, तब तक वह अधूरा रहेगा। मालूम हो कि वर्ष 2007 में डीयू कम्युनिटी रेडियो 90.4 की शुरुआत की गई थी।