{"_id":"45e4c787f5e8d7e3e2a83525a3bc5dab","slug":"organically-in-pu-between-sfs-and-abvp-worker-on-jnu-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SFS और ABVP कार्यकर्ता PU में JNU मामले पर भिड़े ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
SFS और ABVP कार्यकर्ता PU में JNU मामले पर भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को स्टूडेंट फॉर सोसाइटी (एसएफएस) के छात्र नेता रविंदर की अगुवाई में पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर 100 से अधिक समर्थकों ने जेएनयू छात्र नेता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ पीयू प्रोफेसरों ने भी पूरे मामले को लेकर विचार रखे। जेएनयू से पढ़ चुके प्रोफेसर भी इसमें शामिल थे। माहौल तब गर्मा गया, जब स्टूडेंट सेंटर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता और कुछ समर्थक एसएफएस नेताओं का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों गुटों में नारेबाजी और हाथापाई तक बात पहुंच गई। मामले को बिगड़ता देख पीयू सिक्योरिटी गार्डों ने मौका संभाला। वहीं पुलिस कुछ छात्र नेताओं को अपने साथ भी ले गई।
विज्ञापन
उधर इस पूरे मामले के बाद पीयू प्रशासन ने स्टूडेंट सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। छात्र नेताओं को बिना इजाजत किसी तरह की रैली करने पर भी रोक लगाने की तैयारी की जा रही है।