फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   open recruitment in indian army ?for DSC post

सेना में डीएससी पद के लिए भर्ती 17 को, सर्टिफिकेट लेकर पहुंचे

Mon, 13 Jul 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Mon, 13 Jul 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
open recruitment in indian army ?for DSC post

सेना भर्ती में इन दिनों खुली भर्ती की जा रही है। इस बार मौका है डीएससी बनने का। सोमवार 13 जुलाई को रेवाड़ी तहसील, 14 जुलाई को कोसली और बावल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।

विज्ञापन


कर्नल राजेश शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को भिवानी जिले की भिवानी, बवानीखेड़ा तहसील के युवाओं की भर्ती और 16 जुलाई को लोहारू, तोशाम और सिवानी तहसील तथा 17 जुलाई को दादरी और बाढ़ड़ा तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 17 जुलाई को डीफेंस सप्लाई कोर (डीएससी) के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक और उनकी संतान भर्ती के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यालय चरखी दादरी द्वारा विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अटेली, कनीना व नांगल चौधरी तहसील के युवाओं ने दमखम दिखाया। रैली में दूसरे दिन करीब छह से सात हजार बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्र शासित प्रदेश के युवकों के लिए मौका

open recruitment in indian army ?for DSC post

अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला जिलों व केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवकों की सेना में भर्ती के लिए 21 से 30 जुलाई तक राजीव गांधी खेल स्टेडियम अंबाला शहर में सेना भर्ती कार्यालय अंबाला द्वारा खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कद में 2 सेंटीमीटर, भार में 5 किलोग्राम, सीने में 3 सेंटीमीटर छूट के साथ लिखित परीक्षा में पास होने पर प्रतियोगिता के स्तर के मुताबिक 5 अंक से लेकर 20 अंक तक बोनस के रूप में शामिल किए जाएंगे।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विलेश राणा ने बताया कि इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सेना क्लर्क, सैनिक स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडण्समैन और सैनिक टेक्निकल पदों के लिए भर्ती की जायेगी।

जानिए कब-कब कहां-कहां होगी खुली भर्ती

open recruitment in indian army ?for DSC post

कर्नल विलेश राणा ने बताया कि 21 जुलाई को अम्बाला तहसील के युवाओं की भर्ती की जाएगी और यह भर्ती सैनिक सामान्य, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेडसमैन और टैक्निकल पदों के लिए होगी।

इसी प्रकार 22 जुलाई को अंबाला जिला की बराड़ा और नारायगढ़ तहसील, कैथल जिला के गुहला और पुण्डरी तहसील तथा पंचकूला जिला और चंडीगढ़ के युवाओं की उक्त चारों पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

इसी प्रकार 23 जुलाई को कैथल जिला के फतेहपुर और कैथल तहसीलों, 24 जुलाई को यमुनानगर जिला की सभी तहसीलों, 25 जुलाई को करनाल जिला की सभी तहसीलों ओर 26 जुलाई को कुरुक्षेत्र जिला की सभी तहसीलों के युवाओं की भर्ती का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को ही हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के युवाओं की डीएससी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस भर्ती में हरियाणा के गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों के युवा भाग नहीं ले सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed