फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   open jobs recuritment in indian army

भारतीय सेना में पाएं नौकरी, खुली भर्ती

Mon, 03 Nov 2014 11:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Nov 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
open jobs recuritment in indian army

सेना में सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक पदों की भर्ती के लिए 11 से 15 नवंबर तक यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में खुली भर्ती होगी।

विज्ञापन


यहां हरियाणा के छह जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के लिए भर्ती होगी।

सेना भर्ती कार्यालय, अंबाला छावनी के प्रवक्ता ने बताया कि 11 नवंबर को यमुनानगर, चंडीगढ़ और पंचकूला, 12 को करनाल, कुरुक्षेत्र और 13 नवंबर को कैथल, अंबाला जिले के युवाओं की सैनिक जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए भर्ती की जाएगी।

10वीं, 12वीं और स्नातक पास जरूरी

open jobs recuritment in indian army

14 नवंबर को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला तथा 15 को करनाल, कैथल, चंडीगढ़ एवं पंचकूला के युवाओं की सैनिक लिपिक, स्टोरकीपर तकनीक श्रेणी में भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए उम्मीदवार को 10वीं, 12वीं और स्नातक के मूल प्रमाण पत्रों के साथ-साथ उनकी दो-दो सत्यापित प्रतिलिपियां लानी होंगी। इसके अलावा जाति, मूल निवास, चरित्र प्रमाण पत्र, 21 साल से कम उमीदवार को अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र, क्रीड़ा का मूल प्रमाण पत्र और 15 फोटोग्राफ लानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed