फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open Enrollment window for certificate courses in DU

डीयू से करना चाहते हैं प्रोफेशनल कोर्स तो जरूर पढ़ें ये खबर

Mon, 23 Nov 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Open Enrollment window for certificate courses in DU

दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रोफेशनल कोर्स करने इच्छुक छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सों के लिए दाखिला खिड़की खोल दी है। दो से छह माह की अवधि वाले इन कोर्सों के लिए दो दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए छात्र एक दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) में उपलब्ध विभिन्न कोर्स को छात्र अपनी पढ़ाई के साथ भी पूरा कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार डीयू के कॉलेजों और विभागों में अध्ययनरत छात्र भी इन कोर्सों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग व नॉन कॉलिजिएट वूमेन एजूकेशन बोर्ड के छात्रों को इन कोर्सों में वरीयता भी दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक मास कम्युनिकेशन (6 माह), टीवी जर्नलिज्म एंकरिंग एंड ब्रॉडकास्ट प्रोडक्शन (3 माह), फोटोग्राफी (2 माह), रेडियो जॉकिंग एंड टीवी न्यूज रीडिंग (3 माह), थियेटर एक्टिंग एंड प्रेजेंटेशन (2 माह), टूडी एनिमेशन (3 माह), थ्रीडी एनीमेशन (3 माह), ट्रेवल एंड टूरिज्म (4 माह) आदि कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र इनके लिए एक दिसंबर तक  http://col.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र इसके साथ फार्म खरीदकर या वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर भी आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए दो दिसंबर को 11:30 बजे परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसका परिणाम 4 दिसंबर को दोपहर दो बजे तक घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed