फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open Days session starts at DU South campus

डीयू दाखिलाः एक साथ दो कोर्स नहीं

Sat, 24 May 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 May 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
Open Days session starts at DU South campus

दिल्ली विवि में जून से शुरू हो रही दाखिला प्रक्रिया केदौरान कट ऑफ केबाद दो कॉलेजों व दो कोर्सेज में दाखिला नहीं लिया जा सकता है। यदि एक साथ दो कॉलेजों व कोर्सेज में दाखिला पाया जाता है तो दोनों ही जगह से दाखिला रद्द हो जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली विवि प्रशासन की ओर से इस संबंध में पहले ही कॉलेजों को दाखिला गाइड लाइंस भेज कर स्पष्ट किया जा चुका है। शुक्रवार को दाखिला प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए आयोजित हो रहे ओपन डेज सेशन में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार से साउथ कैंपस के एसपी जैन सेंटर में ओपन डेज की शुरुआत हुई। साउथ कैंपस में डीयू की दाखिला प्रक्रिया की जानकारी जुटाने वाले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का जमावड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्थ कैंपस में आयोजित हुए सेशन की तरह ही यहां भी छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी डीयू की दाखिला प्रक्रिया को लेकर जागरूक दिखाई दिए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो जे.एम खुराना ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए।


छात्रों ने बेहतर कॉलेज से लेकर बीएड, हॉस्टल, एससी-एसटी व ओबीसी श्रेणी के दाखिलों, कलस्टर इनोवेशन सेंटर में होने वाले कोर्सेज, व बीकॉम ऑनर्स कोर्स केसंबंध में छात्रों ने जानकारी जुटाई।

शनिवार को भी ओपन डेज साउथ कैंपस में ही आयोजित होगा। वहीं अगले सप्ताह से 26 जून से 30 जून के बीच नार्थ कैंपस में फिर से इनका आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed