{"_id":"d24e262d3e255126739461c71ebaae5c","slug":"open-book-examination-in-dehradun-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन बुक परीक्षा से अनजान दून के स्कूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ओपन बुक परीक्षा से अनजान दून के स्कूल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Nov 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से 9वीं व 11वीं के छात्रों के लिए ओपन टेक्स्ट बेस्ड असेसमेंट(ओटीबीए) का आयोजन मार्च 2014 में कराया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने इसके कई सर्कुलर तो जारी कर दिए हैं लेकिन अभी तक स्कूल इससे अनजान ही हैं। फिलहाल बोर्ड ने साफ किया है कि ओटीबीए देने वाले छात्र को साढ़े तीन घंटे का वक्त दिया जाएगा।
किताब खोलकर देंगे परीक्षा
ओटीबीए के तहत छात्र को किताब खोलकर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड ने फिलहाल दो कक्षाओं के लिए यह व्यवस्था की है लेकिन स्कूल अभी इससे अनजान ही हैं।
विज्ञापन
राजधानी दून के कई स्कूलों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ सर्कुलर आए हैं लेकिन यह कंपलसरी होगा या वैकल्पिक, इस पर असमंजस है।
बोर्ड से मांगी है जानकारी
स्कूलों ने इसके लिए बोर्ड से जानकारी मांगी है। सीबीएसई की ओर से लागू किए जा रहे इस नए पैटर्न के सैंपल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुके हैं। बोर्ड की ओर से हाल में जारी सर्कुलर के मुताबिक ओटीबीए देने वाले छात्र को साढ़े तीन घंटे का टाइम दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उसे 15 मिनट का वक्त पेपर पढ़ने के लिए भी दिया जाएगा। बोर्ड यह भी साफ कर चुका है कि इस पैटर्न पर परीक्षा देने वाले छात्रों की कक्षाएं भी समूहों में बांटकर चलाई जाएंगी।