फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   only seven thousand passed himachal tet exam out of 53 thousand.

OMG! टेट में 53 हजार में से बस इतने ही हुए पास

Sat, 17 Jan 2015 09:15 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
only seven thousand passed himachal tet exam out of 53 thousand.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। टीजीटी आर्ट्स में राज्य भर में 15.61 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है, जबकि मेडिकल टेट में 6.56 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। टीजीटी नॉन मेडिकल टेट राज्य के 8.67 फीसदी अभ्यर्थियों ने क्लीयर किया है।

विज्ञापन


शनिवार को घोषित इन तीनों परीक्षाओं के परिणाम अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org. पर देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स टेट को राज्य के 41339 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 38496 अभ्यर्थी बैठे थे। इसमें से 6009 परीक्षार्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

57 हजार में से सात हजार ने की परीक्षा पास

only seven thousand passed himachal tet exam out of 53 thousand.

इसके अलावा टीजीटी नॉन मेडिकल टेट को 10274 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 9353 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 811 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। टीजीटी मेडिकल टेट के लिए 5825 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया, जबकि 5149 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे और 338 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा पास की।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल टेट के लिए कुल 57438 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन तीनों परीक्षाओं में राज्य भर से 52998 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, जबकि 7158 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed