पीयू में यूसोल से स्टडी करने के इच्छुक खबर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी अब यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(यूसोल) में भी हाईटेक एडमिशन सिस्टम शुरू करने जा रही है। यूसोल के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में 2014-15 कोर्स में दाखिले के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने सोमवार को यूसोल की पीजी कोर्स की ऑनलाइन वेबसाइट को लांच किया।
इन जगहों पर मिलेंगे कोर्स के प्रोस्पेक्ट्स
यूसोल चेयरपर्सन डा.ललित के बंसल ने बताया कि अंडर ग्रेजुएट और सर्टिफिकेट्स कोर्स के लिए इस साल प्रॉस्पेक्टस चंडीगढ़, पंचकूला, लुधियाना, मुक्तसर, खन्ना, अबोहर और दिल्ली के विभिन्न पोस्ट ऑफिस पर मिलेंगे, लेकिन अगले साल तक इसे भी ऑनलाइन करने की तैयारी है।
यूजी कोर्स के लिए स्टूडेंट्स प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पीयू कुलपति ने यूसोल चेयरमैन से कहा कि आवेदन फार्म के प्रिंट के साथ विद्यार्थियों से उनके शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र को नहीं लिया जाए। प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी जेपीजी फाइल में मांग ली जाऐ ।
पीजी कोर्स के लिए 9 अगस्त तक आवेदन
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए वेबसाइट http//usoladmissions.puchd.ac.in पर 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद किसी भी एसबीआई बैंक में फीस जमा करनी होगी।
फीस की जानकारी वेबसाइट पर बने लॉगइन में अपडेट करनी होगी। पूरी तरह से भरे हुए फार्म का प्रिंट और डॉक्यूमेंट यूसोल में जमा करने होंगे।
डा.टंकेश्वर ने बताया कि पीजी प्रॉस्पेक्टस भी ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जिसमें सभी कोर्स संबंधी पूरी जानकारी दी गई है। यूसोल में 22,400 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं।
जिनमें से 12946 लड़के और 9464 लड़कियां शामिल हैं। पीजी कोर्स में 6530 स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। प्रोफेशनल कोर्स एमबीए में 760,एमएड में 285, बीएड में 1544 स्टूडेंट पढ़ रहे हैं।
यूसोल के पास रहेगा स्टूडेंट्स का पूरा डाटा अपडेट
प्रो.ललित बंसल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन से स्टूडेंट और विभाग दोनों को काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय दी गई जानकारी का लिंक एग्जामिनेशन फार्म के साथ जोड़ दिया जाएगा, जिससे स्टूडेंट्स को बार-बार जानकारी नहीं देनी होगी। साथ ही यूसोल द्वारा तैयार किए जाने वाले नोट्स भी भेजने में आसानी होगी।