पीयू यूसोल के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(यूसोल) के करीब 25 हजार अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल मिल सकेगा। परीक्षा के अंतिम दिनों तक भी दूर दराज से रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को नोट्स के लिए यूसोल के चक्कर लगाने पड़ते थे।
28 सितंबर को पीयू सीनेट बैठक में सीनेटर डा.दिनेश कुमार ने यूसोल नोट्स ऑनलाइन करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नए सिस्टम से विद्यार्थियों को नोट्स आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, साथ ही प्रिंटिंग पर होने वाले लाखों रुपये की बचत होगी।
विभाग जरूरत पड़ने पर नोट्स को कभी भी ऑनलाइन अपडेट कर सकेगा। स्टूडेंट्स ऑनलाइन नोट्स को यूसोल से सीडी या पैन ड्राइव में भी अपलोड करा सकेंगे।
स्मार्ट क्लास में होंगे पीसीपी
पीयू द्वारा हर साल दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स को स्टडी मैटीरियल भेजने के लिए 500 रुपये चार्ज किए जाते हैं। जबकि अधिकतर समय पर नोट्स मिल ही नहीं पाते। सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से प्रिंटेड मैटीरियल को भी अब अपडेट करना पड़ेगा।
यूसोल द्वारा वेबसाइट पर 150 से अधिक लेक्चर की ऑडियो रिकार्डिंग का डाटा तैयार कर हाईटेक सिस्टम की शुरूआत कर दी गई है। पत्राचार से पढ़ाई करने वाले अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए हर सेमेस्टर में 10 दिन का पर्सनल कान्टेक्ट प्रोग्राम(पीसीपी) अनिवार्य है।
यूसोल विभाग जल्द ही कुछ लेक्चर हॉल को स्मार्ट क्लास में बदलने की तैयारी कर रहा है। यूसोल को हाल ही में गुरु तेग बहादुर बिल्डिंग में तीन नए कमरे अलॉट किए गए हैं। जल्द ही यूसोल में नई लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
होनहारों के लिए पहली बार दीक्षांत समारोह
यूसोल विद्यार्थियों को भी अब रंगारंग कार्यक्रम में डिग्री मिलेगी। चेयरमैन प्रो.ललित कुमार बंसल के अनुसार आगामी 15 अक्तूबर को पहली बार यूसोल दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है।
2013 सत्र में डिग्री पाने वाले 80 विद्यार्थियों को डिग्री के लिए चुना गया है। बीए, एमए, बीएड सहित सभी संकायों के टॉप 5 स्टूडेंट्स को दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलेगी। सभी को दीक्षांत समारोह में आने के लिए चिट्ठी जारी कर दी गई हैं।
दीक्षांत समारोह में एटोमिक एनर्जी कमीशन के पूर्व चेयरमैन और पद्मश्री प्रो.श्रीकुमार बनर्जी मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह यूसोल ऑडिटोरियम में 15 अक्तूबर दोपहर बाद 2.45 बजे होगा। डिग्री पाने वाले स्टूडेंट्स को दोपहर 12 बजे रिहर्सल में शामिल होना अनिवार्य है।
पीजी एडमिशन प्रक्रिया हुई ऑनलाइन
पीयू के यूसोल विभाग ने पूरे सिस्टम को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कोर दी है। 2014 से यूसोल से पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम कर रहे विद्यार्थियों के लिए आवेदन और एग्जामिनेशन सिस्टम को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अगले साल तक अंडर ग्रेजुएट स्तर के करीब 15 हजार स्टूडेंट्स को भी ऑनलाइन एडमिशन सुविधा देने की तैयारियां जारी हैं। यूसोल के सभी स्टूडेंट्स को पीसीपी, डेटशीट और अन्य जरूरी अलर्ट के लिए एसएमएस और ईमेल सुविधा भी शुरू करने की दिशा में प्रपोजल को फाइनल रूप दिया जा रहा है।
कोट्स
स्टडी मैटीरियल को ऑनलाइन करने का प्रपोजल तैयार किया जा चुका है। कॉपी राइट्स जैसे कुछ मामलों पर विचार के बाद अगले सत्र से यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। ऑनलाइन दाखिले सहित कई अन्य सुविधाओं में इजाफा किया गया है। यूसोल में पहली बार 15 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रो.ललित कुमार बंसल, चेयरमैन यूसोल और डीन रिसर्च पीयू