{"_id":"efa90f57203985a6e1a5eb82fd1cb99b","slug":"online-registration-started-for-b-ed-jee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड जेईई: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड जेईई: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो गए हैं। 23 अप्रैल को होने वाली बीएड-जेईई परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
छात्रों के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं कि एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन का मौका नहीं मिलेगा, ऐसे में सभी जानकारियां सावधानी से भरे। इस साल यूजी-पीजी की परीक्षा देने वाले छात्र बीएड जेईई में शामिल नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बीएड जेईई की मेरिट के आधार पर होने वाली काउंसलिंग के जरिये प्रदेश की 11 यूनिवर्सिटी के लगभग 1150 कॉलेजों की डेढ़ लाख सीटों पर दाखिले होंगे। स्पोर्ट्स, एनसीसी और एनएसएस आदि कोटे पर अधिकतम कुल 25 अंकों का वेटेज मिलेगा।
विज्ञापन
इसे बीएड स्कोर में जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी, जिस पर काउंसलिंग होगी। बीएड जेईई में बराबर अंक आने पर उम्र के आधार पर टाई ब्रेक होगा। योग्यता पर अन्य राज्य के छात्रों को पांच फीसदी सीटों पर दाखिले का मौका दिया जाएगा।
आवेदक का नाम किसी न्यायालय की आपराधिक प्रक्रिया में होने पर दाखिले का अधिकार प्रिंसिपल को होगा।
बीएड जेईई के रजिस्ट्रेशन में फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या बैंक ई-चालान से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्र को सफेद कागज पर ब्लैक पैन से अपने साइन कर, उसकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटो भी अपलोड करना है। ध्यान रखें कि फोटो खिंचवाते समय आंखें लाल (रेड आइज) न हुई हों।