{"_id":"5d9c5bbfec7d29290e73dffe3c429b46","slug":"online-registration-for-nursery-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: शुरू हो गई ऑनलाइन रेस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सरी दाखिला: शुरू हो गई ऑनलाइन रेस
रश्मि शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट में स्कूलों की याचिका खारिज हो जाने के बाद निदेशालय के आदेश पर मंगलवार से नर्सरी में दाखिले की रेस शुरू हो गई।
विज्ञापन
हालांकि बारिश, असमंजस व ऑनलाइन फॉर्म के कॉकटेल से नर्सरी दाखिले की रेस पहले दिन ही स्पीड नहीं पकड़ पाई। स्कूलों के ऑनलाइन फॉर्म जारी करने से स्कूलों के बाहर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनें देखने को नहीं मिली।
वहीं, फॉर्म मिलने का समय तय नहीं होने से दाखिला विंडो के बाहर बीते सालों जैसा क्रेज अभिभावकों के बीच नहीं दिखाई दिया। वहीं, पहले दिन प्रॉसपेक्टस की मुंहमांगी कीमतों के नाम पर स्कूलों की मनमानी भी जारी रही। राजधानी के टॉप स्कूलों की बात की जाए तो काफी स्कूलों में अभिभावकों की भीड़ देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इसलिए 100 स्कूलों के छात्रों नहीं मिली स्कॉलरशिप
सुबह अचानक बारिश हो जाने से अभिभावकों ने दाखिला फॉर्म न लेना ही मुनासिब समझा। वहीं निदेशालय की ओर से दाखिला शेड्यूल को लेकर सोमवार देर शाम ऑर्डर जारी किए गए। लिहाजा कई अभिभावक ऐसे रहे जिनको दाखिले की तिथि के बारे में पता हीं नहीं चल पाया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह तक ही उन्हें दाखिला शेड्यूल का पता चल पाया। जिसके कारण पहले दिन उन्होंने दाखिला फॉर्म लेने के लिए कोई खास रुचि नहीं दिखाई। इस साल काफी बड़ी संख्या में स्कूलों ने अपने फॉर्म ऑनलाइन कर दिए। जिसके कारण स्कूलों के बाहर लगने वाली भीड़ भी कम रही।
यह भी पढ़ें: नर्सरी दाखिले से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
स्कूलों के ऐसा करने से अभिभावकों को भी काफी सहूलियत हुई। उन्होंने अपने घर व कार्यालय से ही फॉर्म डाउनलोड कर लिए। महावीर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में फॉर्म के लिए पहुंचे राजेश ने बताया कि पहले दिन ही उन्होंने कम से कम आसपास के पांच स्कूलों में फॉर्म लेने का ट्रागेट रखा था।
लेकिन अब बारिश के कारण बाकी स्कूलों में अगले कुछ दिनों में ही जाएंगे। एक अभिभावक प्रीति ने बताया कि कुछ स्कूलों में ऑनलाइन फॉर्म है पहले यह पता नहीं था स्कूल आने पर ही पता चला। अब स्कूल से यह शिकायत है कि उनका फॉर्म डाउनलोड ही नहीं हो रहा। सोचा था कि ऑनलाइन फॉर्म होने से समय बचेगा लेकिन बार-बार चक्कर लगाने पड़ेंगे।
इक्का-दुक्का स्कूल आज से शुरू करेंगे दाखिला प्रक्रिया
कोर्ट के आदेश के बाद आनन-फानन तरीके से निदेशालय ने मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरु करने के आदेश दे दिए। इसका नतीजा यह रहा कि कुछ स्कूल दाखिला प्रक्रिया मंगलवार से शुरू ही नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक इन कुछ स्कूलों में वंसत वैली व श्रीराम स्कूल के नाम शामिल हैं। वसंत वैली स्कूल ने तो अपनी वेबसाइट पर इस बात की जानकारी अपलोड की है कि बुधवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
कुछ स्कूलों ने नेबरहुड के तहत इलाके नहीं बताए
नर्सरी की रेस में निदेशालय की ओर से कहा गया था कि स्कूलों को नेबरहुड के तहत इस बात की जानकारी देनी थी कि वह ऐरियल से या रोड से दूरी को माप रहे हैं। इसके साथ ही आठ किलोमीटर के तहत आने वाले इलाकों को बताना था। लेकिन कुछ स्कूलों ने ऐसी जानकारी जारी नहीं की। लिहाजा कई अभिभावक ऐसे रहे जिन्होंने स्कूलों में आवेदन करना था लेकिन इलाकों की जानकारी नहीं मिलने के कारण वह तय नहीं कर सके कि वह फॉर्म भरे या नहीं।
प्रॉस्पेक्ट्स की कीमतों पर जारी रही मनमानी
दाखिले रेस शुरु होने के साथ ही स्कूलों की मनमानी भी शुरु हो गई। अभिभावकों प्रोसपेक्ट्स की मुंहमांगी कीमतें वसूली गई। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि अभिभावकों ने सेंट मेरी स्कूल व इंडियन स्कूल द्वारा 500 रुपये प्रोसपेक्टस के मांगने की शिकायत वेबसाइट पर की है। निदेशालय के नियमों के मुताबिक स्कूल मनमर्जी करते हुए फॉर्म की कीमत 25 रुपये से अधिक नहीं वसूल सकते। जबकि स्कूलों ने पहले दिन ही फॉर्म के साथ प्रोसपेक्ट्स लेने का दबाव बनाया।
सिबलिंग में जुड़वा बच्चे शामिल हैं या नहीं, रहा कन्फ्यूजन
पहले दिन ही अभिभावकों को जुड़वा बच्चों व अपर ऐज लिमिट को लेकर कन्फयूजन रहा। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के प्रमुख सुमित वोहरा के मुताबिक अभिभावकों की शिकायत सिबलिंग में जुड़वा बच्चे शामिल हैं या नहीं, इस बात को लेकर रही। वहीं अपर ऐज लिमिट को लेकर हो रहे असमंजस के कारण पैरेंट्स पहले दिन फॉर्म लेने से बचते दिखे।