IIM में एडमिशन के लिए कस लें कमर, आनलाइन फॉर्म आज से
देश के भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) में दाखिले के लिए होने वाले सबसे बड़े कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। इस बार कई साल बाद कैट कई बदलावों के साथ आयोजित होगा।
आईआईएम अहमदाबाद की ओर से पहली बार कैट ऑनलाइन परीक्षा केवल एक दिन में दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर को होगी।
इस बार परीक्षा में गत वर्ष के 170 मिनट की तुलना में 180 मिनट का समय दिया जाएगा। गत वर्ष के दो सेक्शन के बजाए इस साल तीन सेक्शन होंगे।
गत वर्ष तक अभ्यर्थी किसी भी सेक्शन का कोई भी सवाल हल कर सकता था लेकिन इस बार एक सेक्शन के लिए 60 मिनट निर्धारित होंगे। 60 मिनट पूरे होने के बाद ही आगामी सेक्शन में एंट्री मिलेगी। कैट की परीक्षा में पहली बार ऑन स्क्रीन कैलकुलेटर उपलब्ध कराया जा रहा है।
ये रही प्रवेश परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण : 6 अगस्त से 20 सितंबर 2015
एडमिट कार्ड डाउनलोड : 15 अक्तूबर 2015 को दोपहर एक बजे से
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 29 नवंबर 2015
रिजल्ट जारी होने की तिथि : जनवरी 2016 के दूसरे सप्ताह में
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.iimcat.ac.in
यहां लें जानकारी : cat2015@iimahd.ernet.in
फोन नंबर: 18002660207
पढ़िए, स्पेश्लिष्ट की राय
परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 100 ही रहेगी। इसमें 34 सवाल अंग्रेजी (वर्बल व रीडिंग कांप्रिहेंसन) के, 32 सवाल डीआईएलआर (डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग) और 34 सवाल क्यू ए (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) के होंगे। हर सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जाएंगे जबकि गलत जवाब देने पर एक अंक काट लिया जाएगा।
-राजीव कुकरेजा, कैट विशेषज्ञ