फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Ragistration for WIFI in Punjab University now

पीयू में वाईफाई यूज करने के इच्छुक स्टूडेंट्स ये पढ़ें

Wed, 22 Jan 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jan 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
Online Ragistration for WIFI in Punjab University now
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन ने विद्यार्थियों को बेहतर इंटरनेट सुविधा की तैयारी कर ली है। विद्यार्थियों को अब कैंपस में वाईफाई सुविधा पाने के लिए कंप्यूटर सेंटर या संबंधित विभाग के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को वाईफाई सुविधा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन रजिस्टर्ड करना होगा। मंगलवार को पीयू के कंप्यूटर सेंटर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल ने नई सुविधा की शुरूआत की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीयू का कोई भी विद्यार्थी निशुल्क वाईफाई सुविधा के लिए नेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा कर इंटरनेट सुविधा ले सकेगा। विद्यार्थी खुद ही रजिस्ट्रेशन का हार्ड कापी संबंधित विभाग में जमा करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को अब सुविधा को रिन्यू करने के लिए बार बार डाटा नहीं देना होगा। पीयू कंप्यूटर सेंटर डायरेक्टर डॉ. टंकेश्वर ने बताया कि वाईफाई की सुविधा अब पीयू के यूआईएलएस, यूआईटी और यूबीएस को भी बेहतर तरीके से मिलेगी।


उन्होंने बताया कि नए सिस्टम को डॉ. अजय गुलेरिया, ममता और अनिल कुमार की देखरेख में तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस सर्विस के लिए भारत सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे पीयू को इंटरनेट की बेहतर सुविधा के लिए अधिक से अधिक फंड मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed