{"_id":"39258bc0b115468bdac509c955fa8f8d","slug":"online-pg-admission-in-delhi-university-from-1st-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में ऑनलाइन पीजी एडमिशन एक मार्च से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू में ऑनलाइन पीजी एडमिशन एक मार्च से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Feb 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी (स्नातकोत्तर) की दाखिला प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हो रही है। दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपर लेस बनाया गया है।
विज्ञापन
जी स्तर पर पहली बार छात्र घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन होने से विभिन्न संकायों के प्रॉस्पेक्टस भी ऑनलाइन मिलेंगे। प्रवेश परीक्षा का दौर एक से 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार पीजी की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। पहली बार ऐसा होगा कि 50 फीसदी सीटें डीयू से स्नातक कर चुके छात्रों के लिए और बाकी 50 फीसदी सीटें अन्य विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए होंगी।
विज्ञापन
यू के छात्रों का दाखिला मेरिट के आधार पर होगा, जबकि बाहरी छात्रों को प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होगा। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और अनुसूचित जाति-जनजाति और अशक्त श्रेणी के छात्रों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
ऑनलाइन प्रक्रिया होने के चलते इस बार अलग-अलग विभाग अपना प्रॉस्पेक्टस जारी नहीं कर सकेंगे। छात्र वेबसाइट से प्रॉसपेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी होगी।
इसके अलावा छात्रों को किसी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए तय की गई अतिरिक्त अनिवार्यता की जानकारी पहले से ही मिल जाएगी। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा की तिथियां एक साथ न हों, इस पर परीक्षा विभाग अपनी नजर बनाए रखेगा।