{"_id":"42fcb746a003be390679c9e6863fcbf9","slug":"online-payment-in-registration-for-bed-jee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड JEE: ऑनलाइन पेमेंट से होंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड JEE: ऑनलाइन पेमेंट से होंगे रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Feb 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के के 1150 बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (बीएड-जेईई) के रजिस्ट्रेशन में पहली बार ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भी फीस भर सकते हैं। पिछले साल तक सिर्फ ई-चालान के जरिए बैंकों में फीस जमा करने की व्यवस्था थी। बीएड-जेईई का आयोजन 20 अप्रैल को किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बीएड जेईई-2014 के आधार पर प्रदेश की 11 यूनिवर्सिटी के करीब 1150 कॉलेजों की लगभग डेढ़ लाख सीटों पर दाखिला होगा। 27 केंद्रों पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इनके नामों की सूची जारी कर दी गई है। नोएडा और गाजियाबाद के छात्रों की काउंसलिंग पिछले साल की तरह मेरठ में ही होगी।
विज्ञापन
बीएड-जेईई के ऑनलाइन आवेदन में एक और बदलाव किया गया है। इस बार ब्लैक एंड व्हाइट की जगह कलर फोटोग्राफ अपलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा होने की स्टेट्स रिपोर्ट आवेदक को मिलेगी।
प्रक्रिया समझाने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म और एप्लीकेशन फॉर्म की डमी जारी कर दी गई है। योग्यता में किसी तरह का बदलाव नहीं है। इस साल 2014 की यूजी-पीजी परीक्षा देने वाले छात्र बीएड-जेईई में शामिल नहीं हो सकते। प्रवेश परीक्षा नोएडा समेत 26 शहरों में आयोजित की जाएगी।