फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online participation for ips youth festival.

ऑनलाइन शामिल हों युवा महोत्सव में

Mon, 27 Oct 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
online participation for ips youth festival.

युवा महोत्सव में इस बार आप ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं। जी हां, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की ओर से प्रतिवर्ष होने वाले युवा महोत्सव में पहली बार ऑनलाइन गुड वर्क कॉम्पटीशन शुरू किया गया है।

विज्ञापन


युवा महोत्सव के संयोजक मयंक रंजन ने बताया कि प्रतिभागी अक्सर समय की कमी के चलते प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं पाते थे।

ऑनलाइन गुड वर्क कॉम्पटीशन शुरू किया जा रहा है। इसमें गुड वर्क के साथ पूरी डिटेल भेजनी होगी।

बेस्ट एंट्रीज को पुरस्कृत करने के साथ-साथ सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा युवा महोत्सव में अवधी खानपान से लेकन चिकनकारी, शास्त्रीय गायन, ग्रीन लखनऊ, टैटू, इंटरटेनमेंट शो होंगे।

गोमती सफाई अभियान से भी युवाओं को जोड़ा जाएगा। मुख्य प्रतियोगिताएं लेखन, चित्रकला, कलश सज्जा, रंगोली, कोलाज मेकिंग, फेस पेंटिंग, वाद-विवाद, जस्ट-ए-मिनट, सामान्य ज्ञान, आरती थाल, अभिनय, कैरीकेचर, नृत्य, मेंहदी, कैलीग्राफी, शहजादा व शहजादी-ए-अवध इत्यादि होंगी। युवा महोत्सव का थीम सांग संकल्प श्रीवास्तव ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed