{"_id":"09520a2ef7c39aeb37d8e0e01136ca2d","slug":"online-notes-facility-for-school-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को अब ऑनलाइन मिलेंगे नोट्स ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कूली बच्चों को अब ऑनलाइन मिलेंगे नोट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट के युग में अब स्कूली बच्चों को भी घर बैठे शहर के नामी कोचिंग एक्सपर्ट के नोट्स उपलब्ध हो सकेंगे। सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुछ कंप्यूटर टीचर्स ने मिलकर ई-वर्चुअलगुरूडॉट कॉम वेबसाइट शुरू की है।
विज्ञापन
डीपीआई(स्कूल) कमलेश कुमार ने शुक्रवार को किसान भवन में वेबसाइट का उद्घाटन किया। वेबसाइट बनाने वाले सेक्टर-23 गवर्नमेंट स्कूल के कंप्यूटर टीचर अजय गौड़ ने बताया कि वेबसाइट का मकसद 5 से 12वीं क्लास के बच्चों को घर बैठे भी अच्छे टीचर्स के नोट्स उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के करीब 50 टीचर्स द्वारा तैयार नोट्स को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। भविष्य में वेबसाइट पर लेक्चर की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
अजय के अनुसार आजकल स्कूली बच्चे भी मोबाइल और कंप्यूटर पर इंटरनेट की खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लेक्चर को यूट्यूब से भी लिंग किया जाएगा। मोबाइल और टेब दोनों पर इसे एक्सेस करना आसान होगा।
2 महीने में तैयार की इस खास वेबसाइट पर 25 हजार का खर्च आया है। गौड़ ने बताया कि भविष्य में वेबसाइट पर यूजीसी नेट के नोट्स भी अपलोड करने की तैयारी की जा रही है।