{"_id":"8bd3cb59869aefcaa559d4cf830e45ef","slug":"online-job-application-for-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में नौकरी के लिए नए साल से ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में नौकरी के लिए नए साल से ऑनलाइन आवेदन
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्जामिनेशन सिस्टम को हाईटेक करने के बाद अब पीयू 2014 से सभी नौकरियों के लिए आवेदन फार्म ऑनलाइन लेने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
8 दिसंबर सीनेट बैठक में डा. दिनेश ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीयू देश की टॉप यूनिवर्सिटी बन गई है। लेकिन, आवेदन का तरीका अभी भी पुराना है।
उन्होंने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन के लिए एक अभ्यर्थी को 380 से 400 पेज फोटोकॉपी लगानी पड़तीं हैं।
उन्होंने कुलपति से नौकरी के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार करने की मांग की। प्रो.अरुण ग्रोवर ने इसपर सहमति देते हुए कहा कि कंप्यूटर डिपार्टमेंट को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर या अन्य पदों पर आवेदन के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को सभी डॉक्यूमेंट की 10 कापी देनी पड़ती है। इसके लिए 400 पेज लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
पीयू में अब माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिलेगा ऑनलाइन
पीयू से डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए पीयू ऑनलाइन माइग्रेशन सर्टिफिकेट्स की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
अब देश-दुनिया में बैठे विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट्स के लिए प्रशासनिक ब्लॉक के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। एसबीआई बैंक में ऑनलाइन फीस देने के बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट्स भी वैसे ही मिल जाएगा।
माइग्रेशन सर्टिफिकेट्स अब एक महीने की जगह दो दिन के भीतर मिल जाएगा। यह सुविधा शुरू करने के लिए माइग्रेशन ब्रांच 2004 के बाद के विद्यार्थियों का रिकार्ड अपडेट करने में जुटा है।
आर एंड एस ब्रांच असिस्टेंट रजिस्ट्रार धर्मपाल शर्मा ने बताया कि माइग्रेशन ऑनलाइन होने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।