फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online jee mains exam.

JEE ऑनलाइन टेस्ट: फीस आधी, सुविधा डबल

Fri, 07 Nov 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Nov 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
online jee mains exam.

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस 2015 अप्रैल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रारूप में आयोजित होगी। मगर ऑनलाइन परीक्षा प्रोत्साहित करने के लिए सीबीएसई ने कुछ अतिरिक्त सुविधाएं दी हैं।

विज्ञापन


यह होंगे ऑनलाइन आवेदन के केंद्र
आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। जेईई मेंस 2014 ऑनलाइन के लिए प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी और पंतनगर में केंद्र बनाए गए थे। जेईई मेंस 2015 में भी यही केंद्रों की संभावना है।
विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा ऑफ लाइन की तुलना में बेहतर और आसान मानी जाती है। कंप्यूटर का कम जानकार भी इसे आसानी से हल कर सकता है। ऑनलाइन परीक्षा में अगर किसी प्रश्न का जवाब गलत क्लिक कर दिया गया है तो उसे बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर में कोई दिक्कत आने पर लगने वाला वक्त सीबीएसई की ओर से मिलेगा। सवालों के जवाब हल करने के बाद उसे रिचेक किया जा सकता है। सवाल भूलने का भी झंझट नहीं है, छूटने पर रिमाइंडर आता है। फीस के लिहाज से भी ऑनलाइन परीक्षा मुफीद है।

इस बार अभ्यर्थी को ऑफलाइन परीक्षा के लिए जहां 500 से 1800 रुपये भरने होंगे, वहीं ऑनलाइन टेस्ट के लिए यह फीस महज 250 से 1300 रुपये है। श्रेणीवार शुल्क का विवरण सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड दिया गया है।


छात्र हमेशा इससे डरते हैं कि ऑनलाइन टेस्ट में कंप्यूटर की गहरी जानकारी जरूरी है, लेकिन यह बात गलत है। कम से कम कंप्यूटर चलाने वाला अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकता है।
- मनु पंत, सीईओ, अचीवर्ज क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed