फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online feedback system for net jrf exam

यूजीसी ने शुरू किया ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम

Mon, 09 Sep 2013 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
online feedback system for net jrf exam

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने जून में हुए टीचर

विज्ञापन
एलिजबिलिटी टेस्ट (नेट) के लिए ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम शुरू कर दिया है।

इसके तहत परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए सभी 94 विषयों के पेपर और उनकी आंसर-की (उत्तर कुंजी) ऑनलाइन जारी कर दी हैं। छात्र संबंधित पेपर में अपने उत्तरों का मिलान करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।


दरअसल, नेट परीक्षा के मूल्यांकन के बाद किसी भी तरह की शिकायत से बचने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस सिस्टम की शुरुआत की गई है। इसमें नेट आंसर-की से जुड़ा किसी भी तरह का फीडबैक दिया जा सकता है।

परीक्षा में शामिल सभी छात्रों के लिए पेपर-1 (जनरल पेपर ऑन टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड) के चार सेट और बाकी सभी 94 विषयों के पेपर-2 और पेपर-3 जारी किए गए हैं। इनके आधार पर आंसर-की जारी की गई है।

छात्र 13 सितंबर रात 12 बजे तक अपने रोलनंबर, जन्मतिथि, विषय और पेपर नंबर के आधार पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।

इसके बाद नेट से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed