अब स्कूल की फीस जमा होगी ऑनलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे की फीस जमा करने का मतलब घंटों लाइन में लगकर समय की बर्बादी। अब अभिभावकों इस मुश्किल को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केविएस) दूर करने जा रहा है।
एक जनवरी 2015 से देशभर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हाईटेक फीस डिपॉजिट स्कीम शुरू होने जा रही है। दून के पांच स्कूलों में इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
केविएस ने इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ टाईअप किया है। शुरुआत में देश के हर संभाग में पांच केंद्रीय विद्यालयों को इसके लिए चुना गया है।
देहरादून संभाग में केवि 1, केवि 2, केवि एफआरआई, केवि आईएमए और केवि ओएफडी में यह सुविधा मिलेगी।
केविएस की वेबसाइट पर लिंक होगा उपलब्ध
फीस जमा करने के लिए केविएस की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होगा। इस पर क्लिक करने के बाद एक यूनिक नंबर डालना होगा।
यह नंबर केविएस हर छात्र को देगा। इसके साथ जन्म तिथि फीड करने के बाद फीस स्लिप जेनरेट हो जाएगी, जिसमें फीस का ब्योरा होगा।
फीस ऑनलाइन बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कैश ट्रांसफर या यूनियन बैंक में नकद जमा कराई जा सकती है। अभिभावक हर महीने एक से 15 तारीख के बीच फीस जमा करा सकेंगे।
नए साल से यह प्रोजेक्ट लांच किया जा रहा है। अभिभावकों के लिए यह बड़ी सहूलियत होगी। उन्हें स्कूल में आकर घंटों लाइन में लगने से निजात मिलेगी।
- डॉ. इंद्रजीत सिंह, प्राचार्य, केवि 1 हाथी बड़कला