{"_id":"78a0d4ea2696c7932f00831fb436eefc","slug":"online-exam-form-in-cbse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE में ऑनलाइन भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE में ऑनलाइन भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से प्राइवेट परीक्षाओं, इंप्रूवमेंट और रेगुलर परीक्षाओं की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन
इस साल सभी प्राइवेट छात्रों को और नियमित छात्रों की ओर से स्कूलों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर तत्काल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करा दें।
विज्ञापन
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों, इंप्रूवमेंट परीक्षा के आवेदक और रेगुलर छात्रों को केवल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। ऐसे छात्रों को सीबीएसई की वेबसाइट पर अपना आवेदन और शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तय की है। रेगुलर कोर्स के छात्रों के लिए भी बोर्ड ने स्कूलों को साफ निर्देश दे दिए हैं कि जिस छात्र का ऑनलाइन डाटा उपलब्ध नहीं होगा, उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
10वीं के छात्रों के लिए पांच विषयों का शुल्क 600 रुपए, एक अतिरिक्त विषय का शुल्क 250 रुपए, दो इंप्रूवमेंट वाले विषयों का शुल्क 550 रुपए, तीन इंप्रूवमेंट वाले विषयों का शुल्क 600 रुपए तय किया गया है।
12वीं में पांच विषयों का शुल्क 600 रुपए, प्रैक्टिकल वाले प्रत्येक विषय का शुल्क 40 रुपए, इंप्रूवमेंट वाले दो विषयों का शुल्क 550 रुपए, तीन विषयों का शुल्क 600 रुपए होगा।