{"_id":"6336632be21746d537a3ebef4fa06eea","slug":"online-entrance-in-pu-from-next-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सत्र से पीयू लेगी ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अगले सत्र से पीयू लेगी ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Nov 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर ऑनलाइन परीक्षा आवेदन और सिटीजन चार्टर के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस एग्जाम भी ऑनलाइन होंगे। अगर प्रपोजल सिरे चढ़ा तो 2014 सत्र से पीयू के कई विषयों के एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन लिए जाएंगे। पीयू एग्जामिनेशन ब्रांच के आला अधिकारियों की एक कमेटी इस प्रस्ताव पर गंभीरता से काम कर रही है। कमेटी की पहले दौर की बैठक हो चुकी है। इसमें ऑनलाइन सिस्टम को शुरू करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर विस्तार से चर्चा हो चुकी है। जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार कर पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर और डीयूआई प्रो. मधु राका को सौंप देगी।
तीन विषयों से होगी शुरूआत ..
पीयू ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन विभागों में जुलाई 2014 में होने वाले दाखिले के लिए ऑनलाइन एंट्रेंस का प्रपोजल तैयार किया है। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) के तहत ऑफ कैंपस (एमबीए), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म और मास्टर इन एजूकेशन (एमएड) विषयों के लिए ऑनलाइन एंट्रेंस के लिए चुना है।
पेपर दिया और हाथ में रिजल्ट
ऑनलाइन एंट्रेंस का रिजल्ट कुछ ही घंटों में निकल जाएगा। एक अधिकारी के अनुसार अगर नया सिस्टम शुरू किया तो पेपर देने के एक घंटे के अंदर रिजल्ट विद्यार्थियों के हाथों में होगा। नए सिस्टम से इन विभागों में एक महीने पहले ही काउंसिलिंग कर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
कालेज बनेंगे ऑनलाइन एंट्रेंस सेंटर
अभी तक एक प्रश्न पत्र पर करीब 60 से 70 रुपये खर्च आता है। ऑनलाइन सिस्टम से खर्च 25 से 30 रुपये ही होगा। इससे पीयू को आर्थिक तौर पर लाभ होगा। ऑनलाइन एंट्रेंस के लिए पीयू प्रशासन शहर के कई प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों में कंप्यूटर लैब की उपलब्धता को लेकर भी सर्वे कर चुका है। कई कालेजों ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।
कोट्स
अगले सेशन से दो-तीन विषयों का एंट्रेंस टेस्ट ऑनलाइन करने का प्रपोजल तैयार किया है। अभी इस मामले में अंतिम फैसला पीयू कुलपति द्वारा लिया जाएगा।
प्रो. परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पंजाब यूनिवर्सिटी