फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online counselling for PET students.

PET देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर

Thu, 09 Apr 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 09 Apr 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
online counselling for PET students.

प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों को बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए बोर्ड इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग करेगा। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने (पॉलीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट) पैट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की है।

विज्ञापन


इस बार पैट 17 मई को प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में लिया जाएगा। पैट में बैठने के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hptechboard.com के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन


गैर हिमाचालियों के लिए 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 35 फीसदी अंकों के साथ जमा दो पास छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2015 की मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों से सामान्य श्रेणी के लिए 650 रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 400 रुपये का चालान फीस ली जाएगी।

उधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि इस बार पैट उत्तीर्ण विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी ऑनलाइन ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed