{"_id":"69137eef9839fa73348ea762edc0425d","slug":"online-counselling-for-iit","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 से होगी IIT की ऑनलाइन काउंसिलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
21 से होगी IIT की ऑनलाइन काउंसिलिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Thu, 17 Jul 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आईटीआई की सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 21 जुलाई से शुरू होगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसिलिंग दो चरणों में पूरी होगी।
विज्ञापन
पंजीकरण करने के साथ ही भरें च्वाइस
परिषद के मुताबिक अभ्यर्थी 21 जुलाई से 29 जुलाई के बीच पंजीकरण करने के साथ ही च्वाइस भर सकते हैं। इन्हें एक अगस्त को सीट आवंटित की जाएगी।
आवंटित सीटों पर छात्र दो अगस्त से नौ अगस्त के बीच दाखिला ले सकते हैं। शेष सीटों पर द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 12 अगस्त से शुरू होगी।
अभ्यर्थी 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच पंजीकरण करने के साथ ही च्वाइस भर सकते हैं। छात्रों को 19 अगस्त को द्वितीय चरण की सीटें आवंटित की जाएंगी।
द्वितीय चरण की दाखिला प्रक्रिया 21 अगस्त से 24 अगस्त के बीच पूरी होगी। परिषद के मुताबिक आईटीआई प्रवेश परीक्षा में कामयाब होने वाले छात्र ही इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
यहां करें क्लिक :www.ukiti.nic.in