फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online counseling during exam preparation with amarujala dehradun

ऑनलाइन काउंसलिंग से करिए परीक्षा की तैयारी

Fri, 21 Feb 2014 12:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Feb 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
online counseling during exam preparation with amarujala dehradun

परीक्षा के तनाव और दबाव के बीच अगर इसके लिए कुछ गुरुमंत्र मिल जाए तो मददगार साबित हो सकता है। सीबीएसई काउंसलर डा. सोना कौशल गुप्ता (न्यूरो-साइकॉलोजिस्ट) शनिवार (22 फरवरी) दोपहर 12 से 1 बजे तक अमर उजाला के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/AuNewsDehradun) से ऑनलाइन जवाब देंगी।

विज्ञापन


अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिखें। इसके अलावा आप अपने सवाल amarujalalive@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

डा. सोना कौशल गुप्ता के कुछ ऐसे ही टिप्स-

-पढ़ने का कोई एक स्थान निर्धारित करें, बार-बार स्थान न बदलें
-फार्मूले वाले विषयों और नक्शे वाले विषयों को पेन पेंसिल के साथ पढ़ें, इनके फार्मूले और नक्शे बनाते रहें, यह बनाकर बेहतर याद होते हैं।
-परीक्षा में समय प्रबंधन करें, यह बहुत जरूरी है वर्ना तनाव बढ़ता है।
-सबसे पहले वो सवाल करें, जो आपको सबसे ज्यादा आता है।
-जंक फूड बिल्कुल न खाएं, छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें, इस बीच इंडोर एक्सरसाइज कर लें।
-इंडोर एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में जूस या पानी जरूर पी लें।
-चाय या कॉफी पीने से बचें, क्योंकि इससे एसिडिटी बढ़ती है और एकाग्रता में कमी आती है।
-अंडा, सोया, मछली या चिकन खा सकते हैं।
-ज्यादा टाइट कपड़े पहनकर पढ़ने न बैठें, इससे रक्त संचरण प्रभावित होता है।
-पढ़ाई के दौरान मोबाइल, टीवी से दूरी बनाए रखें।
-पहले ही तय कर लें कि 45 मिनट में पहले क्या पढ़ना है, सभी किताबें एक साथ लेकर न बैठें, क्योंकि इससे दिमाग पर दबाव आ जाता है।
-बच्चे को चाहिए कि वह अपने अभिभावकों को अपनी परीक्षा की तैयारी की बात साझा करते रहें, इससे अभिभावकों का तनाव कम होता है और वे बार-बार टोकेंगे भी नहीं।
विज्ञापन

-दोस्तों से बात करें तो अपनी तुलना उनसे न करें, इससे तनाव बढ़ता है।
-रात को सोने जाएं और नींद नहीं आ रही है तो सोने से पहले गुनगुना दूध जरूर ले लें, फिर भी नींद नहीं आ रही है तो गर्म पानी से हाथ मुंह धोकर टेबल पर किताब लेकर बैठ जाइए, पढ़ते-पढ़ते जैसे नींद आएगी तो बिस्तर पर लेट जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्वच्छ लेखनी का अभ्यास करते रहें ताकि उत्तर पुस्तिका में यह अभ्यास काम आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed