{"_id":"3534775e0b3648850d7707aef9c88f73","slug":"online-b-ed-registration-starr-from-10-febraury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बीएड के ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जरूरी खबर, पढ़े...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी बीएड के ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जरूरी खबर, पढ़े...
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 09 Feb 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सोमवार को विवि और एनआईसी के बीच सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं।
विज्ञापन
बीएड 2016-18 के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि बीएड के फॉर्म भरवाने के लिए ऑनलाइन प्रोग्राम तैयार हो चुका है। मंगलवार दोपहर इस प्रोग्राम की फाइनल टेस्टिंग होगी।
विज्ञापन
इसके बाद पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बुधवार से ऑनलाइन आवेदन भरवाया जाएगा। मंगलवार को टेस्टिंग के बाद आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी जारी की जाएगी, जैसे फॉर्म भरने की प्रक्रिया, उसमें दी जाने वाली आवश्यक जानकारी, आदि।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च तक चलेगी। बीएड के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल को होनी है।